सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक डा पूर्णमासी देहाती का निधन

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पूर्व विधायक विधायक एवं सपा के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ पूर्णमासी देहाती का आज दिल का दौरा पड़ने से लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीति और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। डा पूर्णमासी देहाती ने कुशीनगर जनपद की नौरंगिया विधानसभा( खड्डा विधानसभा) से दो बार और रामकोला विधानसभा से एक बार विधायक के रूप में जनता की सेवा की थी। वे सादगी, संघर्ष- शीलता और जनसेवा के प्रतीक रहे। समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के आवाज को हमेशा ही उठाने का प्रयास किया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया है। इसमें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव राजभवन राव, किसान पंचायत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सिंह पटेल, सपा के नवनियुक्त अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य राम अवध यादव ने शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles