पोषाहार वितरण में अनियमितता पर होगी कठोर कार्रवाई: डीएम अनुनय झा ने दी चेतावनी

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक | वेब वार्ता

स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषाहार वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने धीमी गति एवं लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को पोषाहार का वितरण निर्धारित समय से पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पोषाहार वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित सीडीपीओ, सुपरवाइजर, मुख्य सहायिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अति कुपोषित बच्चों की एनआरसी भर्ती में शिथिलता पर नाराजगी

बैठक में अति कुपोषित बच्चों को न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी) पर भर्ती कराने में शिथिलता पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित सभी अति कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से एनआरसी में भर्ती कराया जाए। ब्लॉक सुरसा एवं कछौना द्वारा लक्ष्य के अनुरूप बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रशंसा भी की।

आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की समीक्षा

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री का प्रयोग मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप किया जाए तथा बंद पड़े निर्माण कार्यों को संबंधित खंड विकास अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर मैत्री शौचालय, पोषण वाटिका एवं बाल पेंटिंग कार्य ग्राम प्रधानों के माध्यम से तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एनआरसी प्रभारी चिकित्सक सहित समस्त सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

प्रमुख निर्देश एक नजर में

निर्देशविवरण
पोषाहार वितरणनिर्धारित समय पर, पारदर्शी ढंग से
अनियमितता पर कार्रवाईसीडीपीओ, सुपरवाइजर, मुख्य सहायिका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर कठोर कार्रवाई
अति कुपोषित बच्चों की एनआरसी भर्तीअनिवार्य रूप से भर्ती, शिथिलता पर नाराजगी
आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणमानक सामग्री, बंद कार्य शीघ्र शुरू, मैत्री शौचालय, पोषण वाटिका, बाल पेंटिंग
प्रशंसासुरसा एवं कछौना ब्लॉक द्वारा लक्ष्य पूर्ति
निष्कर्ष: पोषण अभियान में सख्ती और पारदर्शिता

जिलाधिकारी अनुनय झा ने पोषाहार वितरण, अति कुपोषित बच्चों की एनआरसी भर्ती और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी लापरवाही या अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए ताकि हर बच्चे और गर्भवती महिला तक पोषण पहुंच सके।

हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें

ये भी पढ़ें: हरदोई: मिनी पिकप ने बाइक को तोड़ा, पिता-पुत्र लहूलुहान – सड़क पर मचा हड़कंप!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles