विद्यालयों से शिक्षक गायब मिले तो होगी कार्रवाई, डीएम ने शिक्षा विभाग को दी चेतावनी

- Advertisement -

हरदोई, 13 मई (लक्ष्मीकांत पाठक)। जिले के विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही और गिरती शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने बुधवार को सख्त रुख अपनाया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और स्पष्ट चेतावनी दी कि विद्यालयों से शिक्षक अनुपस्थित मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई, निगरानी कैमरों की व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, वरिष्ठता सूची तथा विभिन्न अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने मिड-डे मील योजना, छात्र-छात्राओं को वितरित की जा रही वर्दी और विभागीय पत्रावलियों के रख-रखाव की स्थिति भी परखी।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए और उन्हें गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अनुनय झा ने शिक्षकों और शिक्षा मित्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि विद्यालयों से शिक्षक गायब मिले तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मिड-डे मील और वर्दी वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कदम उठाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शासन स्तर से प्राप्त शिकायतों और लंबित पेंशन प्रकरणों के निस्तारण की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम भी मौजूद रहीं। जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -