Tuesday, February 10, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

पिहानी में सई नदी की बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अनुनय झा, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र में सई नदी (भैंसटा नाला) के उफान के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। हालात का जायज़ा लेने आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत कार्यों में पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए।

राहत सामग्री की तत्काल व्यवस्था के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे घर जहां खाना पकाने की सुविधा नहीं है, वहां पके हुए भोजन के पैकेट तत्काल वितरित किए जाएं। साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर आवश्यक दवाएं पहुंचाई जाएं।

“किसी भी प्रभावित परिवार को बुनियादी सुविधा से वंचित न छोड़ा जाए,” – डीएम अनुनय झा

आपदा राहत व स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान

डीएम ने निर्देशित किया कि जिन घरों में पानी भर गया है, वहां आपदा राहत की धनराशि और राहत किट तत्काल दी जाए।

  • शुद्ध पेयजल के लिए क्लोरीन की गोलियों का वितरण किया जाए।

  • बाढ़ खत्म होने पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित हो।

पशुधन के लिए अलग व्यवस्था के आदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा के लिए गौशालाओं में व्यवस्था करने और निजी पशुओं के लिए अलग से पशु शरणालय बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि पशुओं को चारे और चिकित्सा की पर्याप्त सुविधा दी जाए।

राहत शिविरों में सुविधाएं और प्रशासन की तत्परता

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धोबिया आश्रम और बाबा मैरिज लॉन स्थित अस्थायी राहत शिविरों का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन द्वारा दी जा रही सहायता की सराहना की। डीएम ने मौके पर राहत शिविरों में कूलर उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी अमित सिंह को दिए और समुचित साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण में उपस्थित अधिकारीगण

निरीक्षण में कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख हैं:

  • सुशील कुमार मिश्रा – उप जिलाधिकारी (सदर)

  • अंकित तिवारी – उप जिलाधिकारी (शाहाबाद)

  • सचिंद्र कुमार शुक्ला – तहसीलदार (सदर)

  • अन्य राजस्व, आपदा राहत, स्वास्थ व नगर पालिका से जुड़े अधिकारी

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img