राज्यउत्तर प्रदेशदेवरिया में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या,...

देवरिया में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत

देवरिया, 21 अक्टूबर। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास मंगलवार की आधी रात अज्ञात हमलावरों द्वारा दो युवको की चाकू मारकर हत्या करने से सनसनी फैल गई।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने यहां बताया कि मृतकों की पहचान वकील यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी करजहां थाना मईल और विनय यादव पुत्र रामछबीला यादव निवासी ईटहुरा हजाम टोला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक मंगलवार रात एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लार कस्बे में गए थे। लौटते समय आधी रात के करीब रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि राहगीरों ने दोनों को सड़क किनारे खून से लथपथ देखा तो डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

देवरिया में झोपड़ी में आग लगने से पिता-पुत्री और भाई जिंदा जले

देवरिया, 21 अक्टूबर । देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में मंगलवार की आधी रात एक झोपड़ी में आग लगने से पिता, तीन साल की मासूम बेटी और भाई समेत तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
पुलिस के अनुसार नोनापार गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद (32) अपनी पत्नी लीला (28), तीन वर्षीय बेटी शनि और भाई बालकिशन(13) के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक परिवार कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में जितेंद्र प्रसाद, उनकी बेटी शनि और भाई बालकिशन की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि पत्नी लीला गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।
इस संबंध में भटनी थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घायल लीला को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -