लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई। कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सर्वोच्च बलिदान की अमिट मिसाल पेश करने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान कर्तव्य के प्रति समर्पण, अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक है। पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों का स्मरण करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।




