राज्यउत्तर प्रदेशपतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक...

पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र – मुख्यमंत्री

हरिद्वार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पतंजलि वेलनेस योगग्राम, ग्राम औरंगाबाद, हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि परिवार को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल परंपरा में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, चरित्र निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित की जाती रही है।

धामी ने कहा कि आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ योग, आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का समन्वय नई पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें कौशल, नवाचार, भारतीय ज्ञान परंपरा और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में विज्ञान, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए देहरादून में साइंस सिटी विकसित की जा रही है। साथ ही युवाओं को कौशल, स्टार्टअप और नवाचार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन के साथ-साथ ज्ञान, योग, आयुर्वेद और अध्यात्म के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास जारी हैं। पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और देश-विदेश के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन एवं शोध का केंद्र बन सकता है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक रवि बहादुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में संस्थान के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -