प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के वर्चुअल संबोधन के साथ सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ।
बलरामपुर। क़मर खान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का वर्चुअल संदेश सुना। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा जिले की सभी विधानसभाओं में संचालित हेतु रवाना की गयी।
यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सेवा ज्योति यात्रा प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। सेवा ज्योति यात्रा इसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
प्रदेश भाजपा मंत्री रजनी पांडेय ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा और संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि बलरामपुर में सेवा ज्योति यात्रा को ऐतिहासिक और व्यापक बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें है। जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की गयी।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं,किसानों,युवाओं,गरीबों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सेवा ज्योति यात्रा इन जनकल्याणकारी कार्यों का संदेश समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।
सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश के प्रति समर्पण और सेवा की प्रेरणा देता है। यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश लेकर निकलेगी। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं।
पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह ‘शैलू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि सेवा ही भाजपा की पहचान है और सेवा ज्योति यात्रा इस विचार को और मजबूत करने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम संयोजक डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’ ने कहा कि यात्रा की सफलता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चेयरमैन सविता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह ‘पिंकी’,देवानन्द गुप्ता,संजय शुक्ला,डीपी सिंह बैस,अनुप चन्द्र गुप्ता,जिला महामंत्री बिन्दु विश्वकर्मा, राधेश्याम वर्मा,झूमा सिंह,मंजू तिवारी,ललिता तिवारी,सविता शुक्ला,साधना पान्डेय सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि सेवा,सुशासन,राष्ट्रनिर्माण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। यात्रा के माध्यम से जिले की सभी विधानसभाओं में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण के कार्यों का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के वर्चुअल संबोधन के साथ सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ।

- Advertisement -



