कुशीनगर 14 अक्टूबर। कुशीनगर जिले की ग्राम पंचायतों में बने पंचायत सचिवालयों को डिजिटल सुविधाओं में 980 ग्राम पंचायतों में अबतक 245 पंचायतों में ही हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन लग सका है। जबकि बाकी 735 ग्राम पंचायतें अभी भी इंटरनेट सुविधा से वंचित हैं।
इस संबंध में कुशीनगर के डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों और सहायक विकास अधिकारियों को पंचायत सचिवालयों में हाईस्पीड इंटरनेट लगाने के लिए निर्देश दिये जा चुके हैं।इसके बावजूद 26 सितंबर तक बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों में इंटरनेट कनेक्शन नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दिये गये निर्देश के बावजूद बाकी संबंधित ग्राम पंचायतों में हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन नहीं लग पाये है। कनेक्शन लगने के बाद एंगल कैमरा से फोटोग्राफ कराकर डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराने का भी निर्देशे दिये गये हैं। उन्होंने निर्धारित समय में इंटरनेट कनेक्शन नहीं लगवाने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन को अग्रिम आदेश तक बाधित करने की चेतावनी दी है। साथ ही संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही गई है। उन्होंने कार्रवाई की पूरी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव की तय की है।
कुशीनगर में डिजिटल सुविधाओं से वंचित ग्राम पंचायतों में हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन नहीं लगने पर संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
- Advertisement -



