लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई( वेबवार्ता) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ी चाँद खां निवासी विवाहिता ने लखनऊ निवासी पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता फरहीन बेगम पुत्री आले नबी के अनुसार उसका विवाह कोतवाली के अल्लाहपुर निवासी हाल पता लखनऊ के हुसैनगंज निवासी सुहेल खां उर्फ़ शिब्बू पुत्र इसनाद खां के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही उसका पति,सास निघत परवीन, देवर शोएब खां, सलमान खां अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रूपए की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। विपक्षी पति खदरा निवासी सबा पत्नी दीन मोहम्मद से बात करता है और दहेज की मांग पूरी न होने पर सबा से विवाह करने की धमकी देता है। ससुराली जनों की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने पिता के घर चली आयी और तब से यहीं रह रही है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
विवाहिता ने पति सहित पांच पर दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखाई

- Advertisement -



