कुंडली, (सोनीपत), रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। आज ब्रह्माकुमारी के टी.डी.आई. सिटी, किंग्सबरी, सोनीपत स्थित राजयोग केन्द्र, वरदानी भवन में संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी के पांचवे पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गहन राजयोग अनुभूति के लिए मौन भट्टी का आयोजन भी किया गया। टी.डी.आई. सिटी स्थित नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा इस अवसर पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया।
अंत में सभी डाक्टर्स तथा स्टाफ को ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने भी दादी जानकी को पुष्पांजलि अर्पित की। सेवा केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी गीता ने दादी जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं राजयोग अनुभूति करायी। ब्रह्माकुमारी किरन तथा ब्रह्माकुमारी मीनू ने भी योग की भिन्न भिन्न रूप से अनुभूति करायी। ब्रह्माकुमार हंसराज भाई ने जानकी दादी जी के साथ का अनुभव साझा किया।
पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी को श्रद्धांजलि एवं नोबल हॉस्पिटल द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर



