जनता ने विधायक बनाकर भेजा है, इनकी नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगेः देवेंद्र कादियान

- Advertisement -

गन्नौर (सोनीपत), रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। हलका विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को गन्नौर शहर स्थित अपने निजी कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर कर लोगों की समस्याओं को सुना। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए लोगों ने विधायक के सामने निजी व सार्वजनिक समस्याओं को रख कर उसके निस्तारण की मांग की। विधायक ने जनहित से जुड़ी कई समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि जनता दरबार में लोगों ने बिजली, पानी, सीवर सहित कई अन्य समस्याओं को लेकर अवगत करवाया है। लोगों के सामने ही संबंधित अधिकारियों को तय समय में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि जनसमस्याओं से रूबरू होने एवं उसे दूर करने के लिए प्रत्येक सोमवार को कार्यालय पर जनता दरबार लगाते है। इस दौरान क्षेत्र के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचते है। उनका प्रयास होता है कि उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर सकें। कादियान का कहना है कि यही जनता तो हमारी पूंजी है। इनकी बदौलत ही तो हम चुनाव जीते है। अगर हम इनकी नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे। इसीलिए में उनको समय देता हूं। इस अवसर पर नपा पूर्व वाइस चेयरमैन दिनेश अदलखा, नपा पूर्व चेयरमैन ईश्वर कश्यप, पार्षद अजय सरोहा, टिंकू प्रधान, सुभाष रोहिल्ला, ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल कुमार, वाइस चेयरमैन अरुण शर्मा, जगबीर कबाड़ी, हैप्पी त्यागी, सुखबीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img