भोपाल, (वेब वार्ता)। भारतीय रेडक्रास सोसायटी म.प्र. राज्य शाखा के अधिपत्य का इतवारा रोड स्थित भवन को सेवा कार्यों के लिए सेवा भारती मध्य भारत को खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में सौंपा गया। इस अवसर पर रेडक्रास के चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे, जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह एवं प्रबंध समिति सदस्यगण भी उपस्थित थे। वहीं सेवा भारती मध्य भारत के शिव मंगल सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सोमकांत उमालकर, लोहा व्यवसायी एवं निर्माता संघ बलदेव खेमानी, सेवा भारती मध्य भारत के सचिव विमल त्यागी सहित रेडक्रास एवं सेवा भारती के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि रेडक्रास का यह भवन विगत कई वर्षों से खाली पड़ा था जिसका उपयोग नहीं हो रहा था हमारी प्रबंध कार्यकारिणी समिति के निर्णय के उपरांत यह निर्णय लिया की इस भवन का उपयोग जन हितैषी कार्यों के लिये किया जावे। उन्होंने कहा कि रेडक्रास एक अंतरार्ष्ट्रीय स्वयं सेवी संगठन है जिसका मूल उद्देश्य मानव की सेवा करना है। इसी उदद्श्य के साथ हमने सेवा भारती मध्य भारत जो पूरे देश में अपने सेवा प्रकल्प चलाती है एवं सेवा बस्तियों में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर कार्य कर रही है इन्हीं उद्दश्यों के लिए आज रेडक्रास द्वारा इस भवन को सेवा भारती को दिया गया है। इस भवन को रोगी परिजन निवास आश्रय भवन का नाम दिया गया है।
राज्यरेडक्रास ने सेवा कार्यों के लिये सेवा भारती...
रेडक्रास ने सेवा कार्यों के लिये सेवा भारती को सौंपा इतवारा रोड स्थित भवन
0
234

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



