Monday, April 21, 2025
Homeराज्यराजेश सलूजा श्रमजीवी पत्रकार संघ हांसी के मुख्य संरक्षक घोषित

राजेश सलूजा श्रमजीवी पत्रकार संघ हांसी के मुख्य संरक्षक घोषित

चंडीगढ़/हांसी, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। हांसी के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सलूजा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी इकाई के मुख्य संरक्षक घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने हांसी इकाई के मुख्य संरक्षक राजेश सलूजा को संघ के हांसी इकाई के मुख्य संरक्षक व नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “राजेश सलूजा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका हांसी व प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। हांसी इकाई के मुख्य संरक्षक पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ बंसल ने कहा,”राजेश सलूजा के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ बंसल ने कहा कि, “श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। राजेश सलूजा ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने राजेश सलूजा को हांसी इकाई के मुख्य संरक्षक पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ डीएल मल्होत्रा (सोनीपत),प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र),प्रदेश सचिव प्रीतम सिंह राठौर(कुरुक्षेत्र),प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), ,प्रदेश सह- सचिव जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र),प्रदेश सह- सचिव सतीश बंसल (सिरसा), प्रदेश सह- सचिव महेश राजपूत (सोनीपत), प्रदेश संग़ठन प्रचारक प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल व मुख्य सलाहकार धर्मपाल वर्मा, गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक व मुख्य संरक्षक अशोक गर्ग,पंचकूला इकाई के मुख्य संरक्षक कुलवंत शर्मा व मुख्य सलाहकार सुभाष कोहली,अम्बाला इकाई के मुख्य संरक्षक रतन सिंह ढिल्लो व मुख्य सलाहकार तजिंदर शर्मा,हांसी इकाई की सलाहकार डॉ संजीव कुमारी,करनाल इकाई के मुख्य संरक्षक पवन शर्मा व सलाहकार चमन लाल कस्यप,हिसार इकाई के मुख्य संरक्षक विनोद गांधी व मुख्य सलाहकार अभिनव शर्मा, फतेहाबाद जिला मुख्य संरक्षक विनोद अरोड़ा व मुख्य सलाहकार संजीव सिंगला सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments