Friday, February 20, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

जींद के जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी रही दो एंबुलेंस, गर्भवती महिला को नहीं मिली मदद

जींद, 29 फरवरी (वेब वार्ता)। जींद के जुलाना कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केेद्र में एंबुलेंस हेल्पलाइन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात के समय एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाई। ऐसे में महिला को लगभग 2 घंटे घर पर ही दर्द से कहराना पड़ा। हालांकि जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो एंबुलेंस खड़ी थी। इसके बावजूद कोई भी एंबुलेंस महिला को नहीं मिली तो परिजनों ने अपने वाहन से महिला को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक भिजवाया। जहां पर महिला की डिलवरी हुई।

वार्ड 3 निवासी विशाल ने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका को डिलवरी होनी थी। उसने मंगलवार देर सांय एंबुलेंस हेल्प लाइन डायल 108 पर काॅल किया तो उसे एंबुलेंस देने से मना कर दिया। उसने दूसरी बार फिर से डायल 108 पर काॅल किया। इसके बावजूद उसे जवाब मिला कि गाड़ी उपलब्ध नहीं हो पाएगी। उसे अपने नीजि वाहन से ही जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को ले जाना पड़ा। रात के समय उसकी पत्नी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।

अधिकारी के अनुसार

अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो मामले की गंभीरता से जांच जाएगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-डॉ. रवि राणा, एंबुलेंस विभाग प्रभारी।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img