जमीन विवाद में महिला की हत्या, शव को साइकिल पर रखकर थाने पहुंचे परिजन

- Advertisement -

बालासोर, 13 मई (वेब वार्ता)। ओडिशा के बालासोर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक झगड़े में एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन और ग्रामीण महिला का शव साइकिल पर रखकर करीब 15 किलोमीटर दूर थाने पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

घटना बालासोर जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, रविवार को दो परिवारों के बीच जमीन की सीमा को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने फावड़े और बेलचे से हमला कर 39 वर्षीय कमला सेठी की हत्या कर दी।

हमले में कमला सेठी की भाभी शकुंतला सेठी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए कटक स्थित चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे नाराज परिवार और ग्रामीणों ने कमला सेठी के शव को साइकिल पर रखकर खैरा थाने तक मार्च निकाला। थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराई, लेकिन परिजनों ने एंबुलेंस लेने से इनकार कर दिया और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।

शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत सुरेंद्र सेठी के घर निर्माण कार्य के दौरान हुई थी। पड़ोसी भरत जेना और उसके परिवार ने जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और कथित तौर पर भरत जेना, भारती जेना, मानस तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने हमला कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में भारती जेना को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -