मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने डोर-टू -डोर मतदाताओं से साधा संपर्क, घर-घर जाकर लोगों से की भारी मतों से जीत दिलाने की अपील

- Advertisement -

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार व सोनीपत से भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने शनिवार को डोर-टू -डोर मतदाताओं से संपर्क साधकर वोट की अपील की । उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर घर-घर जाकर लोगों से मेयर उपचुनाव में भारी मतों से जीत दिलाने के लिए आशीर्वाद लिया । उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे 2 मार्च को मेयर उपचुनाव में बढ़चढ़ कर और पूरे जोश के साथ मतदान करें । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी और जनहितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस बार प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। निकाय चुनाव में जनता के समर्थन व सहयोग से भाजपा सोनीपत से सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी ।
राजीव जैन ने जैन बाग कॉलोनी, आदर्श नगर नगर, जीवन नगर, सेक्टर- 14 मेन मार्केट, पटेल नगर, चौहान जोशी, लक्ष्मण कॉलोनी,  गोहाना रोड बाईपास, कुम्हार गेट, वाल्मीकि बस्ती, सुजान सिंह पार्क, शास्त्री कॉलोनी, मलिक कॉलोनी, प्रगति नगर, पंचायत भवन, अशोक विहार, विशाल नगर, आर्य नगर, गुगा मंदिर, शीशराम बाग कॉलोनी आदि जगहों पर मतदाताओं से डोर-टू -डोर संपर्क साधा और भाजपा के पक्ष में जोरशोर से मतदान करने की अपील की। इस दौरान राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों पर पूरा भरोसा है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजय संकल्प यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने जिस उत्साह व भरोसे के साथ हिस्सा लिया, उससे हमारा हौसला बढ़ गया है। सोनीपत की जनता ने भाजपा को समर्थन देने का मन पूरी तरह से बना लिया है। जनता के असीम स्नेह व समर्थन की बदौलत सोनीपत नगर निगम मेयर उप चुनाव में भाजपा की रिकॉर्डतोड़ व ऐतिहासिक जीत होगी। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके मेयर बनते ही जहां सोनीपत के शहरी क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होगा, वहीं सोनीपत नगर निगम में शामिल गांवों का शहरी तर्ज पर विकास होगा। उन्होंने कहा कि सोनीपत के विकास को लेकर रोडमैप तैयार है। मेयर चुनाव संपन्न होते ही जनता के सहयोग व उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप इस रोडमैप व विकास के मॉडल को अमलीजामा पहनाया जाएगा। राजीव जैन ने कहा कि वे अपने कार्यों से निगम क्षेत्र की जनता भावनाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे । इस दौरान इस दौरान विधायक निखिल मदान, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, ललित बत्रा, नवीन मंगला, योगेश पाल अरोड़ा, तरुण देवीदास ,आरती शर्मा, नीरज सोनी, गौरव भोला, सुरेंद्र मदान, महेश लूथरा, रामधन शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, उमाशंकर लीलू, आशीष गुप्ता, राजकुमार सरदाना आदि ने भी विभिन्न मोहल्लों में डोर-टू -डोर मतदाताओं से संपर्क साध कर वोट की अपील की । इस मौके पर जयबीर पराशर, पूर्व पार्षद  अशोक शर्मा, हेमचंद्र, राजेश मलिक, पवन दुग्गल, दीपक सैनी, जितेंद्र कामरा, संजीव गांधी, उपेंद्र, पवन जैन, आनंद नसियर, परमिंद्र ढिल्लों, जगमेंद्र खत्री, राजेश खत्री, राम सिंह त्यागी, हरिओम अत्रि एडवोकेट, बुध सिंह सैनी, हंसराज भारद्वाज, नरेंद्र पटवारी, सुशील कुमार, बिल्लू नाथ, हरीश आदि ने भी लोगों से भाजपा को भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने की अपील की।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img