Wednesday, January 21, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

स्वतंत्रता दिवस पर मौ में प्रभात फेरी का आयोजन, छात्राओं ने दी देशभक्ति की मिसाल

भिंड, मुकेश शर्मा (वेब वार्ता)। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मौ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने नगर में प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि और विशेष मेहमानों की मौजूदगी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव, अध्यक्ष नगर परिषद मौ रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.एल. वर्मा, प्राचार्य पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौ ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सुल्तान सिंह मौर्य (पार्षद), राजू मिश्रा (मंडल उपाध्यक्ष), रामू कुशवाहा (मीडिया प्रभारी), डॉ. बृजेंद्र सिंह गुर्जर, मुकेश कुमार कौशल, इंद्र सिंह राणा, शीशपाल सिंह यादव, दिनेश भटेले, मुकेश कुशवाहा, अशोक कुमार किशन, नरेश सिंह यादव दादा, सतपाल सिंह दीपू, बृजेश यादव, कैप्टन महबूब खान, बृज नारायण श्रीवास्तव, संतोष सोनी, राजेश सिंह गुर्जर, सुशील कुमार शर्मा, राजवीर सिंह यादव (गायक), श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, श्रीमती रीता यादव, श्रीमती छाया चौहान, तिलक सिंह बघेल, चंद्र प्रकाश कुशवाहा, राधा कृष्ण यादव, योगेंद्र सिंह कुशवाह, पान खान, उमेश कुमार गोयल, भगवान सिंह बाथम और प्रेम सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

देशभक्ति पर प्रेरक उद्बोधन

श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई, झलकारी बाई, जोधा बाई जैसी वीरांगनाओं के साहस की कहानियाँ साझा कीं और छात्राओं को नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।

छात्राओं का जोश

कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रभात फेरी, झंडा वंदन और देशभक्ति गीतों के माध्यम से आजादी के महत्व को समझाया। इस अवसर पर नगर में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बनता था।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles