प्रदेश के 10 जिलों में भीषण गर्मी, छह जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जानें कहां-कैसा है मौसम

- Advertisement -

भोपाल, (वेब वार्ता)। मध्य प्रदेश में मौसम के कुछ अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ जिलों में प्रीमानसून की बारिश हो रही है। जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहां पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है, जबकि कुछ जिले ऐसे हैं जहां पारा 40 डिग्री से कम है।

सोमवार को मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, पचमढ़ी और रायसेन में सबसे कम  34.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जबलपुर में 36.8 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और इंदौर में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया। इससे यहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आई।

सबसे गर्म रहा चित्रकूट

प्रदेश में भीषण का असर सबसे अधिक सतना जिले के चित्रकूट में देखने को मिला। यहां सोमवार को दिन का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके आलावा भी कुछ ऐसे शहर रहे जहां का 40 डिग्री से अधिक तापमान होने के कारण लोग गर्मी से झुलसते नजर आए।

प्रदेश के सबसे गर्म 10 शहरों का तापमान

    • चित्रकूट में 46.5 डिग्री
    • पृथ्वीपुर में 45.7 डिग्री
    • ग्वालियर में 45.1 डिग्री
    • सतना में 44.9 डिग्री
    • बिजावर में 44.8 डिग्री
    • खजुराहो में 44.4 डिग्री
    • सिंगरौली में 44 डिग्री
    • शिवपुरी में 43 डिग्री
    • सीधी में 42.8 डिग्री
    • शहडोल में 42.6 डिग्री

आज कहां कैसे रहेगा मौसम? 

मध्य प्रदेश में प्री-मानसूम एक्टिविटी जारी है। इसके असर से आज प्रदेश के छह जिलों में आंधी के साथ तेज बरिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और सिवनी में बारिश व आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नर्मदापुरम, अनूपपुर, बालाघाट, हरदा, डिंडोरी, बैतूल, सागर, दमोह, मंडला, पन्ना, उमरिया और शहडोल में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। प्रदेश की राजधनी भोपाल, सीहोर, उज्जैन, रायसेन, शाजापुर, बुरहानपुर, देवास, खरगोन आर खंडवा में भी बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक हो सकती है। वहीं, टीकमगढ़, ग्वालियर, छतरपुर, दतिया, मऊगंज, शिवपुरी, भिंड, सीधी, सिंगरौली, सतना, मैहर और रीवा में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

कब तक आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार मानसून को लेकर अभी प्रदेशवासियों को इंतजार करना होगा। मानसून स्थिर हो गया है, अभी आगे नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में इसके कुछ दिन की देरी हो सकती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img