Wednesday, March 12, 2025
Homeराज्यकमल ने कमल को हराया, 34749 वोटों से जीते भाजपा प्रत्याशी राजीव...

कमल ने कमल को हराया, 34749 वोटों से जीते भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेबवार्ता)। नगर निगम मेयर उपचुनाव में सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने 34749 वोटों से जीत कर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को हराया है। मतगणना के दौरान 14 राउंडों में गिनती की गई। गौरतलब है कि गत 2 मार्च सोनीपत नगर निगम से 83761 मतदाताओं ने मतदान किया था। सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव में पांच प्रतिद्वंद्वी चुनावी मैदान में उतरे थे। जिसमें कांग्रेस से कमल दीवान, आम आदमी पार्टी से डॉक्टर कमलेश कुमार सैनी, बहुजन समाज पार्टी से धर्मवीर, भाजपा से राजीव जैन व निर्दलीय से रमेश कुमार लम्बरदार शामिल थे।
बुधवार सुबह से नगर निगम मेयर उपचुनाव में मतगणना का कार्य सीसीटीवी फुटेज की कवरेज में शुरू हुआ जिसमें वोटों की गिनती शुरू की गई। उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने मंगलवार को बीट्स कॉलेज में स्थापित मतगणना केन्द्र में मतगणना से पूर्व निरिक्षण भी किया। गिनती के दौरान सभी राउंडों में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन वोटों की गिनती में अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान से आगे रहे। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 5554 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 1499 वोट मिले, दुसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 5162 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 2357 वोट मिले, तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 4200 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 1224 वोट मिले, चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 5217 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 2063 वोट मिले, पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 5007 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 2523 वोट मिले, छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 4597 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 2080 को वोट मिले, सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 4246 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 1279 वोट मिले, आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 5057 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 1482 वोट मिले, नौवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 4056 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 1613 वोट मिले, दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 4084 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 1836 वोट मिले, ग्याहरवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 2860 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 1547 वोट मिले, बाहरवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 3129 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 1494 वोट मिले, तेहरवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 3216 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 1430 वोट मिले व अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 1472 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 682 वोट मिले।
कुल वोटों की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी को 57857 वोट व कांग्रेस प्रत्याशी को 23109 वोट प्राप्त हुए। वहीँ 662 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाकर अपने मतदान की हाजिरी दी थी। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर कमलेश कुमार सैनी को कुल 366 वोट, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर को 1424 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार रमेश खत्री को कुल 342 वोट प्राप्त हुए।
सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने 34749 वोटों से जीत दर्ज की है। इस अवसर पर विजेता राजीव जैन को प्रमाण-पत्र दिया गया। उपचुनाव जीतने के बाद विजय यात्रा निकाली गई जो गोहाना बाय पास से होती हुई छोटूराम चौक, तिरंगा चौक,ककरोई चौक, फ्लाई ओवर, गीता भवन, दयाल चौक से होते हुए राजीव जैन के पुरखास रोड कार्यालय पर निकाली गई। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला महामंत्री नवीन मंगला, ओम प्रकाश आत्रेय, नीरज आत्रेय आदि ने भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन को विशेष रूप बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments

Webvarta

FREE
VIEW