दिल्ली की जनता की हर समस्या को मैं समझती हूं : सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। भाजपा नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मिशन के बारे में दिल्ली के लोगों को बताया। उन्होंने राजा फिल्म के गीत की शुरूआती लाइन बोलकर अपने मिशन को लोगों से साझा किया। रेखा गुप्ता ने दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा गाना गाकर कहा कि केवल इतना कर पाऊं तो…; आइए जानते हैं रेखा गुप्ता ने क्या कुछ कहा।

रेखा गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को इतना विश्वास मुझमें हो कि उनके लिए मैं खड़ी हूं। उनकी हर समस्या को मैं समझती हूं और उनके निदान के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। कोई भी प्रयास छोड़ेंगे नहीं। सीएम ने कहा कि मेरा केवल इतना छोटा सा मिशन है। वो कहते हैं ना कि दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा। इसके बाद सीएम ने एक-एक कर अपने दिल की बात बताई।

सीएम ने कहा कि केवल इतना कर पाऊं कि दिल्ली की तकलीफों को कम कर पाऊं। दिल्ली को सच में विश्वस्तरीय राजधानी बनना है। दिल्ली में पॉल्यूशन न हो। दिल्ली से कोई भागे ना। दिल्ली से कोई एनसीआर की तरफ भागे ना। ये मेरा मिशन है। इसके बाद रेखा गुप्ता ने अपनी बात बढ़ाते हुए कहा कि दिल्ली को शिक्षा का एक विश्वस्तरीय स्तर देना है। हेल्थ को एक नए आयाम तक लेकर जाना, ये हमारा मिशन है।

दिल्ली में यमुना मइया को सम्मान मिले ये मेरा मिशन है। रेखा गुप्ता ने कहा कि इसकी शुरूआत मुझे जीरो से शुरू करनी होगी। इसके अलावा भाजपा नेता ने आप सरकार पर भी तंज कसा। रेखा गुप्ता ने कहा कि इससे पहले वाले सीएम पंजाब से लेकर गोवा की राजनीति करते थे। इसलिए उन्हें कार्यक्रम में आने का मौका नहीं मिलता होगा। मैं दिल्ली की हूं, इसलिए मैं जब बुलाएंगे आ जाऊंगी। दरअसल रेखा गुप्ता किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं, जहां आयोजकों ने उनसे कहा था कि यहां बीते 25 साल में पहली बार कोई सीएम आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles