Wednesday, December 17, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

फरीदाबाद : लोहे के पाइप से व्यक्ति हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

फरीदाबाद, (वेब वार्ता)। फरीदाबाद में लोहे के पाइप से 31 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतारने वाली महिला को नवीन नगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार काे 8 महीने बाद कानपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

30 जून को रोशन निगर फरीदाबाद की रहने वाली रूकसाना ने पुलिस चौकी नवीन नगर (पल्ला थाना) को शिकायत दी थी। जिसमें रूकसाना ने बताया कि 29 जून की शाम को वह डयुटी अपने घर पर पंहुची थी। जब वह सीढिय़ो से अपने कमरे की तरफ जा रही थी, तो उसके पड़ोसी भरत के कुत्ते ने उसके पैर को काट लिया। इसको लेकर उसके पति मोहम्मद आजाद अंसारी और पड़ोसी भरत व उसकी पत्नी पिंकी का झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पिंकी ने उसके पति के सर पर लोहे के पाइप से कई वार कर चोट मार दी। रूकसाना ने बताया कि सर में चोट लगने के कारण उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसने पति मोहम्मद आजाद अंसारी को इलाज के लए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन 5 दिन बाद इलाज के दौरान उसके पति की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला भरत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला मूल रूप से कानपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और रोशन नगर में रह रही थी। घटना के बाद से ही महिला घर से फरार हो गई। पुलिस ने महिला को 8 महीने बाद कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को कानपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी भरत को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles