नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। किशन दत्त गली गांधी नगर में होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मदन पसरिचा ने की। कार्यक्रम में गांधी नगर मार्केट के दुकानदार, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जमकर एक दूसरे को गुलाल एवं चंदन का टीका लगाया। कार्यक्रम में आए अतिथियों में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल, पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी, निगम पार्षद प्रिया कंबोज, जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री रमेश गुप्ता को मदन पसरिचा ने शॉल पहनाकर एवं गौरव पसरिचा ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा होली का त्यौहार अधर्म पर धर्म की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है भगवान विष्णु के परम भक्त प्रहलाद को उनके पिता हिरण्यकश्यप ने भगवान विष्णु की पूजा करने पर यातनाएं दी लेकिन भक्त प्रहलाद अपने निर्णय से पीछे नहीं हटे उनकी भक्ति से परेशान होकर उनकी बुआ होलिका जिसे अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था वो प्रहलाद को लेकर अग्नि में बैठ गई लेकिन धर्म की विजय हुई होलिका जल गई भक्त प्रहलाद का बाल भी बांका नहीं हुआ तभी से इसी खुशी में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा होली पर सिर्फ चंदन का तिलक लगाकर एवं गुलाल से होली खेलनी चाहिए गंदे कलर, केमिकल का इस्तेमाल एवं मदिरापान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। होली मिलन में देवेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुंद्रा, नरेंद्र शर्मा, विमल जैन, अशोक अग्रवाल, मनोज जैन मिक्की, दीपक गुप्ता, प्रवीण बंसल, नितिन जैन, आकाश जिंदल, लवली साहनी, दीपक वत्स एवं मदन नरूला ने भी जमकर होली खेली।
राज्यहोली पर केमिकल का उपयोग एवं मदिरापान न...
होली पर केमिकल का उपयोग एवं मदिरापान न करें : श्याम सुन्दर
0
180

Next article
Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



