Wednesday, April 16, 2025
Homeराज्यबिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी के...

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी के मामा को मारी गोली

पटना, (वेब वार्ता)। बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी के मामा मलिक सहनी को गुरुवार देररात गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव स्थित भगवती स्थान चौक की है। मलिक सहनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी फायरिंग हुई और गोली उन्हें लग गई।

पुलिस के मुताबिक, मलिक सहनी दुकान बंद कर लौट रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान एक गोली सहनी के पैर में लग गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर गए। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सहनी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि मलिक सहनी केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी के चचेरे मामा हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि पिछले दिन उनके पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सहनी के पुत्र विशाल कुमार ने बताया कि एक दिन पहले ही गांव के रहने वाले अपराधी ने रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसने गालियां दी और मारपीट की। बीती रात तीन अपराधी एक बाइक से आए और अंधाधुंध फायरिंग की। एक गोली उनके पिता को लग गई।

एसपी मनीष ने आज बताया कि तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया गया। एक बाइक जब्त कर ली गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments