राज्यछत्तीसगढ़बलरामपुर रामानुजगंज में पानी के तेज बहाव में...

बलरामपुर रामानुजगंज में पानी के तेज बहाव में महिला बह गई

बलरामपुर, (वेब वार्ता)। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चेरा में शुक्रवार दोपहर 12 के करीब गांव के जंगल की ओर नाले को पार करने के दौरान पंडो जनजाति की महिला का पैर फिसलने से वह बह गई। महिला का अब तक पता नहीं चल सका है। उसके साथ गई अन्य महिलाओं ने काफी खोजने का प्रयास किया। वहीं, इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल एसडीआरएफ की टीम को भेजे जाने के निर्देश दिए गए।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, दोपहर एक बजे के करीब ग्राम चेरा की पांच महिलाएं, जिसमें रजवंती पंडो पुत्री राम लोचन पंडो भी थी, जो खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गई थी। सभी महिलाएं पांगन नदी में मिलने वाले बघुवार नाला को पार करके दूसरी ओर जा रही थी। इस दौरान चार महिलाएं तो निकल गईं। वहीं, रजवंती फिसल गई और बहने लगी।

साथ में मौजूद महिलाओं ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह आगे निकल गई। चारों महिलाओं द्वारा घंटो तक उसे खोजने का प्रयास किया गया। वहीं, इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को भी दी गई। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को भी बताया गया, जिनके द्वारा तत्काल एसडीआरएफ की टीम को मौके पर जाने का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -