दिल्ली में भाजपा की संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया आगामी सप्ताह से होगी प्रारम्भ : सचदेवा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि दिल्ली भाजपा की संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया आगामी सप्ताह से प्रारंभ होगी, जिसे हम संगठन पर्व के रूप में देखते हैं। राजधानी में विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली भाजपा में भी संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर के. लक्ष्मण ने प्रदेश चुनाव अधिकारी और प्रदेश सह चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।

डॉ. लक्ष्मण ने दिल्ली के लिए महेंद्र नागपाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है और साथ ही दो सह चुनाव अधिकारी डाॅ. योगेश आत्रेय एवं श्री विजय सोलंकी को भी इसके लिए नियुक्त किया है। श्री सचदेवा ने कहा है की भाजपा सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी है। हम पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र भी सुनिश्चित करते हुए हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक संरचना से जुड़ने का अवसर देते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की संगठनात्मक संरचना प्रक्रिया के अंतर्गत बूथ समिति, मंडल समिति, जिला समिति से होते हुए प्रदेश समिति तक का चुनाव अवसर दिया जायेगा पर साथ ही जहां कार्यकर्ता चाहेंगे वहां समन्वय से भी समिति गठन हो सकेगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के कारण भाजपा का संगठन पर्व शुरू नहीं हो सका था। विधानसभा चुनाव संपन्न होने और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश भाजपा में अब संगठन चुनाव पर्व शुरू होने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles