दिल्ली पुलिस जनसुनवाई में 57 शिकायतों का किया समाधान

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने पांच उपखंडों में जनसुनवाई का कार्यक्रम किया गया। उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी आशीष मिश्रा और एडिशनल डीसीपी संदीप लम्बा की देखरेख में सीलमपुर, गोकुलपुरी, भजनपुरा, खजूरी खास व नंद नगरी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों की परेशानियां सुनीं। सुनवाई के दौरान पुलिस को कुल 64 शिकायतें मिलीं। इनमें से 57 शिकायतों का तुरंत समाधान करते हुए निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles