खेलडब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: बांग्लादेश को हराकर साउथ अफ्रीका...

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: बांग्लादेश को हराकर साउथ अफ्रीका टीम बनी नंबर वन, न्यूजीलैंड की बादशाहत खत्म

नई दिल्ली, 20 नवंबर (वेब वार्ता)। साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड की बादशाहत को खत्म किया है। साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत अब 75 हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है और टीम का जीत प्रतिशत 72.22 है। ऑस्ट्रेलिया 69.23 के जीत प्रतिशत संग टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, भारतीय टीम 51.52 के जीत प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।

पहले टेस्ट में मिली हार के बाद बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 40.74 हो गया है और टीम पांचवें नंबर पर है। इंग्लैंड 38.54 के जीत प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। वहीं, वेस्टइंडीज 27.38 के जीत प्रतिशत संग टेबल में सातवें नंबर पर काबिज है। श्रीलंका 15.48 के जीत प्रतिशत के साथ आठवें नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान 3.33 के जीत प्रतिशत के साथ सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।

साउथ अफ्रीका ने टेस्ट के पांचवें दिन बांग्लादेश से मिले महज 12 रनों के लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम 168 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों को मिलाकर कुल 8 विकेट निकाले। वहीं, साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। बांग्लादेश ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 557 रन बनाने के साथ 157 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी।

टीम की तरफ से मार्क्वेस एकरमैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों की उम्दा पारी खेली। वहीं, रयान रिकेल्टन ने भी शतक लगाया और उन्होंने 102 रन बनाए। जुबैर हमजा ने 83 और कप्तान टेंबा बावुमा ने 68 रन बनाए। मैच में 8 विकेट लेने वाले रबाडा ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 72 रनों की दमदार पारी खेली। रबाडा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -