खेलदिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने गांगुली

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने गांगुली

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (वेब वार्ता)। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 2027 सत्र के लिये दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच बनाया गया ।

गांगुली 2019 में दिल्ली टीम के सलाहकार बने थे ।

वह फ्रेंचाइजी की पुरूष और महिला टीम के क्रिकेट निदेशक समेत कई पदों पर रह चुके हैं ।

गांगुली ने टीम द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ आईपीएल में मुख्य कोच की भूमिका संभालने को लेकर उत्साहित हूं । दिल्ली कैपिटल्स टीम मेरे दिल के करीब है और इतने सालों में उसके साथ करीबी रिश्ता रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैने टीम के मालिकों, प्रबंधन, सहयोगी स्टार और खिलाड़ियों के साथ करीब से काम किया है । हमारे पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अतीत में हमने अच्छी क्रिकेट खेली है ।’’

दिल्ली टीम आईपीएल के पिछले सत्र में छठे स्थान पर रही थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -