खेलअर्शदीप सिंह ने ‘नई पारी’ का किया आगाज,...

अर्शदीप सिंह ने ‘नई पारी’ का किया आगाज, समरीन कौर से न्यूजीलैंड में सगाई की

नई दिल्ली, 12 नवंबर (वेब वार्ता)। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर से न्यूजीलैंड में सगाई कर ली है। समरीन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

अर्शदीप और समरीन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया था। हालांकि, अर्शदीप और समरीन ने अब जिंदगी की नई पारी का आगाज किया है। समरीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में समरीन के साथ तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में समरीन की उंगली में अंगूठी नजर आ रही है।

वहीं, एक अन्य तस्वीर में अर्शदीप समरीन को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। समरीन ने अपने पोस्ट में लिखा, “और जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें से मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया। जीवन भर साथ रहने के लिए।11.11.2026। हेलो मंगेतर।”

अर्शदीप इस समय भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में अर्शदीप का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में अर्शदीप ने दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 5 मैचों में कुल 6 विकेट निकाले। वहीं, तीन वनडे मैचों में अर्शदीप 4 विकेट निकाल चुके हैं।

अर्शदीप बुधवार को ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड करते हुए अर्शदीप को आईपीएल 2027 के लिए अपनी टीम में शामिल किया। अर्शदीप को मुंबई इंडियंस ने 18 करोड़ रुपये देकर टीम से जोड़ा है। अर्शदीप भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह 104 मुकाबलों में अब तक 151 विकेट निकाल चुके हैं। अर्शदीप इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 150 विकेटों का आंकड़ा छूआ है। वहीं, अर्शदीप आईपीएल में खेले 95 मुकाबलों में 111 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -