Friday, January 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

यूक्रेन क्षेत्रीय अखंडता पर समझौता नहीं करेगा: विदेश मंत्री सिबिहा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन रूस के साथ अपने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है लेकिन वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेगा।

यहां ‘रायसीना डायलॉग’ के एक संवाद सत्र के दौरान सिबिहा ने यह भी कहा कि प्रस्तावित युद्धविराम पर स्पष्ट स्थिति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत के बाद सामने आने की संभावना है। दोनों नेताओं के बीच मंगलवार देर शाम बातचीत होने वाली है।

सिबिहा ने कहा कि दीर्घकालिक और टिकाऊ शांति हासिल करना वैश्विक हित में होगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति पहल का विरोधी नहीं है क्योंकि उसने रूस के साथ 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। साथ ही, सिबिहा ने यह भी कहा कि यूक्रेन अपनी क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम रूस द्वारा कब्जाए गए क्षेत्र के किसी भी हिस्से को कभी मान्यता नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमला करके रूस ने कोई रणनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं किया है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles