Friday, January 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

राधिका खेड़ा को सुप्रिया श्रीनेत ने किया ट्विट्टर पर अनफॉलो

नई दिल्ली:08 मई (वेब वार्ता ) कांग्रेस नेत्री रही राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के सभी पदों के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा का दामन भी थाम लिया हैं।  अपने इस कदम के बाद से राधिका खेड़ा लगातार मीडिया पर हर दिन बड़े खुलासे कर रही हैं। अबतक उनके निशाने पर जहाँ छत्तीसगढ़ के ही नेता थे तो वही राधिका खेड़ा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी निशाने पर ले लिया हैं। राधिका ने कहा हैं कि न ही राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी में रीढ़ की हड्डी हैं।राधिका खेड़ा ने एक टीवी इंटरव्यूव पर बताया कि उनके साथ छत्तीसगढ़ में हुई बदसलूकी के बाद उनके पार्टी की चर्चित महिला नेत्री सुप्रिया श्रीनेत और अलका लाम्बा ने उन्हें फोन तक नही किया। जब उन्होंने पार्टी से इस्तीफ़ा दिया तो दोनों ने उन्हें ट्विटर (अब एक्स) पर उसे अनफॉलो भी कर दिया। बावजूद इसके कि दोनों ही महिलाएं हैं और अलका लाम्बा तो खुद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष।राधिका खेड़ा ने कहा कि पार्टी में उन्हें किसी नेता या नेत्री का साथ नहीं मिला। वह अपने साथ हुए घटना की जानकारी के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पीए को फोन लगाती रही लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्हें पार्टी के भीतर सिर्फ नेता का साथ मिला वो हैं पवन खेड़ा। उन्होंने मुझसे हर घटना के बारें में जानकारी ली। राधिका ने बताया कि वह गुजरात की प्रभारी रह चुकी हैं। नेशनल कोऑर्डिनेटर रह चुकी हैं और युकां की राष्ट्रीय सचिव भी रही, यहाँ तक की दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं इसलिए ऐसा नहीं हो सकता कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उन्हें नहीं जानते होंगे। उन्होंने एक साल तक यूथ कांग्रेस का सोशल मीडिया अपने पैसों से चलाया हैं।राधिका खेड़ा ने बताया कि कांग्रेस के भीतर ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हे आजतक न्याय नहीं मिला। उन्होंने प्रियंका चतुर्वेदी, अर्चना गौतम और अंकिता दत्ता का भी जिक्र किया। लड़की हु लड़ सकती हूँ के सवाल पर राधिका खेड़ा ने कहा कि अब उन्हें रोने के बाजए इस पर हंसी आती हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह न्याय के लिए पार्टी के हर फोरम तक गई और मीडिया में कोई भी बात नहीं लेकिन जब न्याय नहीं मिला तब जाकर उन्हें पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles