सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट की समस्याओं के चलते किया गया था भर्ती

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें कल सुबह पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते यहां भर्ती कराया गया था। उनकी नियमित जांच की गई।

पेट में हल्का संक्रमण

सर गंगाराम अस्पताल के प्रशासन की ओर से बताया गया था कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है। इसके अलावा रूटीन चेकअप भी होना था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में गांधी की नियमित जांच की गई है और वे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में थीं।

78 साल की हो गईं सोनिया गांधी

बताया गया कि उनकी हालत में सुधार है और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिसंबर 2024 में 78 साल की हो गई हैं। सोनिया गांधी आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा के बाहर सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं।

सरकार से किया था ये आग्रह

सोनिया गांधी ने हाल ही में सरकार से जनगणना पूरी करने का आग्रह किया था। साथ ही उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला था कि 14 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लाभ नहीं मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles