नई दिल्ली | वेब वार्ता
सुबह की ताजा खबरें:
🔴 रक्षा आत्मनिर्भरता पर बड़ा बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के 68वें स्थापना दिवस पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में डीआरडीओ के स्वदेशी हथियारों ने निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने ‘सुदर्शन चक्र’ वायु रक्षा पहल पर पूरा भरोसा जताया।
🔴 ऑपरेशन सिंदूर में DRDO की सफलता
रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान डीआरडीओ के उपकरण बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक काम करते दिखे, जिससे सैन्य अभियानों की सफलता और जवानों का मनोबल दोनों बढ़ा।
🔴 वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (VGRC) का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 11–12 जनवरी को मारवाड़ी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा।
🔴 उर्वरक सब्सिडी में सुधार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ई-बिल प्रणाली का उद्घाटन किया। इससे लगभग ₹2 लाख करोड़ की उर्वरक सब्सिडी प्रक्रिया आसान होगी।
🔴 2026 में भारत के बड़े अंतरिक्ष मिशन
ISRO और भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र 2026 में कई ऐतिहासिक मिशन पूरे करेगा। इस साल बिना क्रू वाला गगनयान मिशन लॉन्च होगा, साथ ही निजी कंपनियों के रॉकेट भी उड़ान भरेंगे।
🔴 रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता
डीआरडीओ को ₹1.30 लाख करोड़ के स्वदेशी हथियारों को मंजूरी मिली, जिससे भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार मिलेगी।
🔴 केरल को AIIMS की सौगात
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि केरल को जल्द ही एम्स (AIIMS) मिलेगा, साथ ही केंद्र की एक और बड़ी परियोजना भी राज्य को मिल सकती है।
🔴 FASTag नियमों में राहत
NHAI ने बड़ी राहत देते हुए कहा कि 1 फरवरी 2026 से नई कारों के FASTag पर KYC प्रक्रिया खत्म होगी।
🔴 अरावली पर सख्त चेतावनी
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अगर अरावली पर्वतमाला को नष्ट किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भारी खामियाजा भुगतना होगा।
🔴 एंटीबायोटिक पर WHO की चेतावनी
WHO और ICMR की रिपोर्ट में चेताया गया कि एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल से सामान्य संक्रमण भी जानलेवा बन सकते हैं।
🔴 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था
रिपोर्ट के अनुसार 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5.25 गुना बढ़ेगी। प्रति व्यक्ति आय ₹2.5 लाख से बढ़कर ₹13.5 लाख तक पहुंच सकती है।
🔴 हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा
नए साल पर सैनी सरकार ने ऐलान किया कि 10वीं-12वीं के टॉपर्स की माताओं को ₹2100 मासिक सहायता दी जाएगी।
🔴 इंदौर जल संकट
इंदौर में पाइपलाइन लीकेज से 14 मौतें हुईं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक पानी में जानलेवा बैक्टीरिया पाए गए, 1400 लोग संक्रमित।
🔴 GST कलेक्शन में उछाल
दिसंबर में GST संग्रह 6.1% बढ़कर ₹1.74 लाख करोड़ पहुंचा। आयात से कमाई में 19% की वृद्धि दर्ज हुई।
🔴 ₹2000 नोटों पर RBI अपडेट
RBI के अनुसार 98.41% ₹2000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में लौट चुके हैं, अब बाजार में बहुत कम नोट बचे हैं।
🔴 2026 में ग्रहण
इस साल कुल 4 ग्रहण होंगे। भारत में केवल होली वाला चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। एक साथ 6 ग्रहों का दुर्लभ दृश्य भी नजर आएगा।
🔴 IPL विवाद
IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी की खरीद पर विवाद बढ़ा। अभिनेता शाहरुख खान के फैसले पर संतों और धार्मिक नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया।
🔴 बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला
बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदू व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जलाया गया। 15 दिनों में यह दूसरी ऐसी घटना है।
🔴 मौसम का कहर
पहाड़ों से मैदान तक कड़ाके की ठंड और घना कोहरा। हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी।








