महिला सुरक्षा के मोदी-भाजपा के दावे खोखले : कांग्रेस

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सुरक्षा देने के खोखले वादे करते हैं लेकिन सच यह है कि भाजपा शासन में महिलाओं के साथ उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और उसकी सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अपराध रोकने में विफल हो रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि

महाराष्ट्र के पुणे में सरकारी बस के अंदर महिला से बलात्कार की घिनौनी वारदात हुई है लेकिन अपराधी को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है।

उन्होंने कहा “इस घटना ने भजपा सरकार में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि आरोपी घटना के दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना का आरोपी हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ पहले से ही छह आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। घटना के समय आरोपी जमानत पर बाहर था और शहर के सबसे व्यस्त बस स्टैंड को अपना अड्डा बनाकर बैठा था। आरोपी ने खुद को कंडक्टर बताकर महिला को बस में चढ़ाया था।”

कांग्रेस के पूर्व सांसद ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी और भाजपा महिला सुरक्षा से जुड़े खोखले दावे करती नहीं थकती। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा सरकारें महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही हैं।

उन्होंने सवाल किया “जमानत पर बाहर घूम रहे हिस्ट्रीशीटर के बारे में पुलिस को खबर क्यों नहीं थी। आरोपी खुद को कंडक्टर बताकर घूम रहा था तो प्रशासन क्या कर रहा था। भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ हैवानियत हो रही है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles