पांच और आठ फरवरी को मेट्रो सेवाएं सुबह चार बजे से होंगी शुरू

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव और आठ फरवरी को मतगणना के दिन मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपने टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे से शुरू होंगी, ताकि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकें। सुबह 06:00 बजे तक सभी लाइनों पर ट्रेनें 30 मिनट की आवृत्ति के साथ चलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन नियमित समय से मेट्रो चलेगी। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार इसके अलावा चुनाव ड्यूटी के बाद देर से लौटने वाले मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा के लिए, सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाएं 5/6 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि को भी बढ़ा दी जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles