ई पेपर
Monday, September 15, 2025
WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक
सब्सक्राइब करें
हमारी सेवाएं

बिहार दिवस के कार्यक्रम में नड्डा बोले- जहां पूर्वांचल चलता है वहां देश चल पड़ता है

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पूर्वांचल चल पड़ता है, वहां देश चल पड़ता है। इतिहास इसका प्रमाण है। गांधी जी का आंदोलन चंपारण से शुरू हुआ था और जयप्रकाश नारायण का आंदोलन भी बिहार से शुरू हुआ था। बिहार का विशेष महत्व है। विश्व को लोकतांत्रिक प्रणाली देने का श्रेय बिहार को जाता है।

जेपी नड्डा ने भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा द्वारा नई दिल्ली के आंबेडकर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बिहार का अपना गौरव है। यह आज की बात नहीं है। नालंदा, विक्रमशिला विश्वविद्यालय थे जहां देश के ही नहीं दुनिया के लोग यहां पढ़ने आया करते थे। यह गौतम बुद्ध की धरती है। सम्राट अशोक ने अहिंसा के पथ पर चलने का मन भी बिहार की धरती पर बनाया। दुनिया के किसी भी कोने में जाएं हमें मैथिली, मगही या भोजपुरी बोलने वाले मिल जाएंगे। ईमानदारी से अपने काम को करने की ताकत इसी बिहार की धरती के लोगों में हैं। बढ़ते हुए बिहार को लालू राज ने डूबता हुआ बिहार बना दिया था। एक समय ऐसा आया था कि शाम 5 बजे के बाद लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया था।

उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने गंगा किनारे गांधी सागर सेतु को बनते हुए देखा है, निर्माण कार्य कई दशकों तक चलता रहा। आज बिहार में गंगा किनारे मरीन ड्राइव बन चुका है। सड़क और रेल के बड़े ब्रिज बन चुके हैं। वर्ष-2005 में बिहार में ग्रामीण सड़क केवल 384 किमी. थी, वहीं आज 1 लाख 12 हजार किमी सड़क बन चुकी है। बिहार में एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं। आईआईटी पटना की सौगात मोदी जी ने बिहार को दी है। लालू जी से लोग सड़क बनाने की बात करते थे तो कहते थे कि सड़क बन जाएगी तो पुलिस आ जाएगी, ये बेवकूफी ठीक नहीं।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पूर्णिया, सारण, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सीवान, बक्सर, जमुई जैसे शहरों में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। मोदी के नेतृत्व में पटना में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनने वाला है। उन्होंने दिल्ली के चुनाव पर बोलते हुए कहा कि हाल ही में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हुए। विकास की ओर बढ़ने के बजाय हम विनाश की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कमल खिला, भाजपा की सरकार आई। इसके लिए सभी पूर्वांचली लोगों का आभार है।

कार्यक्रम को सांसद मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया। तिवारी ने कहा कि बिहार दिवस पूरे देश, दुनिया में मनाया जा रहा है। बिहार राज्य का गठन 1912 में हुआ था, 113 साल बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश की डबल इंजन की सरकार ने राज्य के विकास के रास्ते पर लाते हुए इसे तेज किया है। हमारा उद्देश्य है कि जो लोग बिहार से पलायन कर चुके हैं, उन्हें चुनाव के दौरान मतदान के लिए आना चाहिए। हम फिर से जंगल राज के उभरने के संकेत देख रहे हैं, हमें इसे सीमित करना होगा।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

खबरें और भी