महानगरदिल्ली-एनसीआरन्यू अशोक नगर में विशेष सफाई अभियान, विधायक...

न्यू अशोक नगर में विशेष सफाई अभियान, विधायक रविकांत ने दिया जनभागीदारी का संदेश

नई दिल्ली, 17 जून (वेब वार्ता)। त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के न्यू अशोक नगर स्थित बी-1 ब्लॉक में विधायक रविकांत के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

अभियान के दौरान विधायक रविकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है।

रविकांत ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों से प्रेरणा लेकर क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के मार्गदर्शन में राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जनहित और स्वच्छता से जुड़े अभियान चलाए जा रहे हैं। न्यू अशोक नगर का यह विशेष सफाई अभियान भी उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखना है।

अभियान में न्यू अशोक नगर के निगम पार्षद एवं मयूर विहार जिला महामंत्री संजीव सिंह, मयूर विहार जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, दीपक सिंह, सचिन सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान करते हुए क्षेत्र की सफाई की तथा स्वच्छ और सुंदर परिवेश बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक रविकांत ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -