दिल्ली ।
क़मर खान
दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनरों को मिली बड़ी सौगात: ‘कैशलेस चिकित्सा सुविधा’ योजना का हुआ शुभारंभनई दिल्ली:’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए ‘कैशलेस चिकित्सा सुविधा’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक पहल के तहत दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आने वाले 50,000 से अधिक पेंशनरों एवं फैमिली पेंशनरों को मुफ़्त व बाधारहित इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।कार्यक्रम के दौरान जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, नगर निगम महापौर प्रवेश वाही तथा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों एवं बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति में दिल्ली जल बोर्ड की अफसर श्रीमती गीता सहस्रबुद्धे को मेडिकल कार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच से यह वादा भी किया गया कि आगे भी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए और भी बेहतर सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी। योजना की मुख्य विशेषताएं:कागजी कार्रवाई और रिइम्बर्समेंट से मुक्ति: पेंशनधारकों को अब इलाज के लिए पहले अपनी जेब से भुगतान करने और बाद में प्रतिपूर्ति के प्रशासनिक चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।सुलभ चिकित्सा सेवा: लाभार्थियों को कैशलेस सुविधा कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे बिना किसी वित्तीय बाधा के सूचीबद्ध अस्पतालों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकेंगे। भविष्य की उन्नत सुविधाएं: समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यह प्रतिबद्धता व्यक्त की कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाया जाएगा।
दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनरों को बड़ी सौगात, कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ ।

- Advertisement -



