अंतर्राष्ट्रीयनेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को...

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत

नई दिल्ली, 20 नवंबर (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। मार्च 2026 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान वे भारत-नेपाल संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत जुड़ाव तथा लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं। व्यापार और वाणिज्य, विकास साझेदारी, ऊर्जा और जल संसाधन, तथा भौतिक और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग ने प्रगति की है। इसके साथ ही, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और नवाचार, तथा खेल जैसे नए क्षेत्रों में भी आपसी जुड़ाव बढ़ रहा है।

यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाती है। यह इस बात को दर्शाती है कि भारत अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले) नीति के तहत नेपाल के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है। यह यात्रा द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने तथा आपसी लाभ वाले सहयोग को आगे बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करेगी।

इससे पहले 10 नवंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, “हमने नेपाल के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण दिया है। भारत और नेपाल के बीच जो व्यापक और खास साझेदारी है, उससे जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े हर विषय पर बात की जाएगी।”

इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की थी। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, इस बैठक में भारत-नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -