Tuesday, January 13, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

मेक्सिको में शराब के कारखाने में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, चपेट में आए 5 श्रमिकों की मौत

मेक्सिको सिटी, 24 जुलाई (वेब वार्ता)। मेक्सिको में विस्फोट के बाद एक शराब कारखाने में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। इसकी चपेट में आकर 5 श्रमिकों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि जालिस्को राज्य में एक शराब के कारखाने में मंगलवार को यह विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना अधिक खतरनाक था कि उससे शराब कारखाने में आग लग गई। आग लगने से कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। देर तक राहत और बचाव दल आग बुझाने और लोगों को बचाने का प्रयास करते रहे।

घायल हुए 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राज्य नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है और दो लोग घायल हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एजेंसी ने बताया कि सभी मृतक और घायल कारखाने में काम करते थे। अधिकारियों ने बताया कि आपात सेवाओं ने एहतियात के तौर पर कारखाने के आसपास के इलाके को खाली करा लिया है, लेकिन निवासियों को मंगलवार देर रात को उनके घर लौटने की अनुमति दे दी गयी। राज्य के नागरिक सुरक्षा निदेशक विक्टर ह्यूगो रोल्डन ने बताया कि विशेषज्ञ यह जांच कर रहे हैं कि विस्फोट की वजह क्या थी।

मौतों से मातम

श्रमिकों की मौत हो जाने से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। अस्पताल में एक अन्य श्रमिक की हालत भी गंभीर है। सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान अभी तक नहीं किया गया था। परिवारजनों को उम्मीद है कि सरकार की ओर से उनकी मदद की जाएगी।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles