मनोरंजनटीवी ने मुझे स्थिरता और पहचान दी, ओटीटी...

टीवी ने मुझे स्थिरता और पहचान दी, ओटीटी ने नए किरदारों को तलाशने का मौका : नमन शॉ

मुंबई, 20 नवंबर (वेब वार्ता)। अभिनेता नमन शॉ टीवी इंडस्ट्री में करीब दो दशक का सफर तय कर चुके हैं। इन वर्षों में उन्होंने न सिर्फ कई लोकप्रिय सीरियल्स में काम किया बल्कि दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है। अब मनोरंजन की दुनिया में ओटीटी प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बीच अभिनेता ने टेलीविजन और डिजिटल मनोरंजन के बदलते स्वरूप पर अपनी राय रखी।

उन्होंने कहा कि टेलीविजन ने उन्हें आर्थिक सुरक्षा, स्थिरता और दर्शकों से जुड़ने का मौका दिया है, वहीं ओटीटी ने कलाकारों के लिए नए तरह की कहानियों और किरदारों के दरवाजे खोले हैं।

टीवी और ओटीटी के बीच अंतर पर बात करते हुए नमन ने कहा कि टेलीविजन पर किसी सफल शो का हिस्सा बनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वह कई साल तक चल सकता है। इससे कलाकार को लगातार काम मिलने के साथ आर्थिक स्थिरता भी मिलती है। इसके अलावा, दर्शक हर दिन कलाकार को स्क्रीन पर देखते हैं, जिससे उनके किरदार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बन जाता है।

अभिनेता ने कहा, ”टेलीविजन इंडस्ट्री में करीब 20 साल बिताने के बाद मैं कह सकता हूं कि इस माध्यम ने मुझे बहुत कुछ दिया है। सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर ही नहीं बल्कि स्थिरता और सुरक्षा के लिहाज से भी टीवी ने मेरी काफी मदद की है।”

उन्होंने कहा, ”ओटीटी एक बिल्कुल अलग दुनिया है। इसने कहानी कहने के तरीके और कलाकारों के लिए किरदारों को तलाशने की संभावनाएं बढ़ा दी हैं। यहां आपको कई तरह के किरदार निभाने और अलग-अलग चीजें आजमाने का मौका मिलता है। लेकिन इसके साथ एक अनिश्चितता भी है। एक शो खत्म होने के बाद आपको अपने अगले प्रोजेक्ट की तलाश करनी पड़ती है। लगातार खुद को लोगों के सामने बनाए रखना और नए काम के मौके तलाशना जरूरी हो जाता है।”

नमन ने कहा, ”आज ओटीटी पर इतने सारे प्लेटफॉर्म हैं कि दर्शकों के पास देखने के लिए बहुत ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। इस वजह से प्रतिस्पर्धा भी काफी बढ़ गई है। कई बार अच्छा कंटेंट भी इस भीड़ में पीछे रह जाता है क्योंकि हर तरफ इतना कुछ उपलब्ध है।”

उन्होंने कहा, ”टेलीविजन और ओटीटी में से किसी एक को बेहतर कहना सही नहीं होगा। टेलीविजन आपको लगातार काम, पहचान और लंबे समय तक किसी किरदार को निभाने का मौका देता है। वहीं ओटीटी कलाकारों को अलग-अलग भूमिकाएं करने और अपनी शख्सियत के कई पहलू दिखाने का अवसर देता है। एक अभिनेता के तौर पर मेरा मानना है कि समय के साथ खुद को बदलना और आगे बढ़ना जरूरी है। किसी एक माध्यम तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहिए। अच्छा काम कहीं भी मिल सकता है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो नमन शॉ ‘कसम से’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कस्तूरी’ और ‘टशन-ए-इश्क’ जैसे कई लोकप्रिय हिंदी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘मंगल लक्ष्मी’ में अदित सक्सेना और ‘कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा’ में अनुज का किरदार निभाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -