Wednesday, December 10, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

डर हमें कमजोर नहीं बलवान बनाता है : हनी सिंह

मुंबई, 15 मई (वेब वार्ता)। गायक, रैपर हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि डर हमें कमजोर नहीं बनाता, बल्कि हमें और मजबूत बनाता है। सिंह का मानना है कि हर डर से जूझने के बाद आप और बहादुर बनकर निकलते हैं।

हनी सिंह ने मजबूती या साहस को लेकर अपने विचार रखे। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हर डर से एक साहस जन्म लेता है, डर हमें कमजोर नहीं, बल्कि बलवान बनाता है।”

सिंह का मानना है कि हर दिन नई चुनौतियों या डर का सामना करके, व्यक्ति अपने आप को एक जिम्मेदार, मजबूत, और समझदार इंसान के रूप में बदल लेता है। उन्होंने आगे लिखा, “यही चीज मुझे भी मजबूत बनाने में मदद करती है।”

गायक का यह पोस्ट अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में गाए उनके गाने ‘लाल परी’ कॉपीराइट विवाद के बीच सामने आया है।

जानकारी के अनुसार कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने पहले दिनेश प्रोडक्शंस से ‘लाल परी’ के अधिकार खरीदे, फिर जी म्यूजिक और मोफ्यूजन म्यूजिक स्टूडियो से भी कॉपीराइट क्लेम के बाद राइट्स खरीदने पड़े। ‘लाल परी’ गाने को हनी सिंह और सिमर कौर ने मिलकर गाया है और इसका म्यूजिक और लिरिक्स भी हनी सिंह ने तैयार किया है।

‘हाउसफुल 5’ मल्टी-स्टारर फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा और चित्रांगदा सिंह के अलावा और भी सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है जब हनी सिंह विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी उनके नाम कई मुद्दे रहे हैं।

हनी सिंह का इसी साल गाना ‘मैनिएक’ रिलीज हुआ था, जिसे उन्होंने टी-सीरीज और भूषण कुमार के साथ मिलकर तैयार किया। अभिनेत्री ईशा गुप्ता पर फिल्माए गाने के बोल को लियो ग्रेवाल ने लिखा और हनी सिंह ने कंपोज किया। ‘मैनिएक’ में एक भोजपुरी पैरा भी है, जिसे गायिका रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है। गाने पर अश्लीलता के आरोप लगे और दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई। हालांकि, कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।

वहीं, हनी सिंह की पूर्व पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हनी ने गुपचुप तरीके से शालिनी के साथ साल 2011 में शादी की थी और साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles