मनोरंजनदिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र...

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र ,बोले-तनाव देने वाले लोगों को लाइफ से कट करो

मुंबई, 29 सितंबर (वेब वार्ता)। गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। मंगलवार को अभिनेता ने लोगों को तनाव देने वाले लोगों से दूर रहने और जिंदगी को खुलकर जीने की सलाह दी।

दिलजीत दोसांझ की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बाहर बैठे चाय पीते हुए कैमरे पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए अभिनेता अपने फॉलोअर्स को एक सिंपल लाइफ का मंत्र देते हुए कहते हैं कि फालतू के तनाव को खुद पर हावी मत होने दो और दूसरों की सोच को अपनी जिंदगी पर असर मत डालने दो। वीडियो में दिलजीत बाहर बैठकर चाय पीते हुए कैमरे पर बात करते नजर आ रहे हैं।

गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ कहते हैं, “टेंशन मत लो, चिंता मत करो, जो आपको टेंशन दे, उसे अपनी जिंदगी से निकाल दो। इस दुनिया में कोई टेंशन नहीं है। किसी की भी राय से आपको फर्क नहीं पड़ना चाहिए।”

उन्होंने तनाव देने वाले लोगों से दूरी बनाने की अपनी बात को दोहराया और आगे कहा, “अपने में मस्त रहो और पता नहीं हम स्वर्ग में फिर कब मिलेंगे। मौज करो ब्रो।”

आखिर में उन्होंने ‘राम राम जी’, ‘राम राम सर’ और ‘नमस्कार’ कहकर वीडियो खत्म किया। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “कोई टेंशन नहीं, पता नहीं इस दुनिया में दोबारा कब आओगे।”

काम की बात करें तो दिलजीत ने पंजाबी म्यूजिक स्टार और हिंदी-पंजाबी फिल्मों के एक्टर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेता हाल ही में फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आए थे। यह फिल्म देश के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके पोते (दिलजीत दोसांझ) की भावनात्मक कहानी है।

फिल्म में अभिनेता ने मुख्य किरदार के पोते ‘निर्वेयर’ का रोल निभाया है। निर्वेयर अपने 95 वर्षीय बुजुर्ग दादाजी (ईश्वर सिंह ग्रेवाल उर्फ कीनू, जिनका किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है) की देखभाल करने वाले और उनके भावनात्मक संबल बने हैं। वह अपने दादाजी के अधूरे अतीत और पाकिस्तान के सरगोधा जाने की आखिरी इच्छा को समझते हैं तथा उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -