अंतर्राष्ट्रीय
ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में इस्राइल की एंट्री, नेतन्याहू के फैसले से बढ़ी हलचल
गाजा संकट पर ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने को इस्राइल ने दी सहमति। नेतन्याहू के फैसले से पश्चिम एशिया के कूटनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा।
‘दोनों परमाणु युद्ध के करीब…’ भारत-पाकिस्तान को लेकर फिर बोले ट्रंप, कहा– मैंने टकराव रोका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध के करीब थे और उन्होंने टकराव रोका। भारत ने इन दावों को सिरे से खारिज किया।
जर्मनी में कुर्द समर्थक प्रदर्शनों की लहर, कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
जर्मनी के कई शहरों में हजारों लोग कुर्द समर्थक प्रदर्शनों में शामिल हुए। फ्रैंकफर्ट और डॉर्टमुंड में सबसे बड़ी भीड़, पुलिस ने स्टटगार्ट और हनोवर में किया हस्तक्षेप।
भारत ने बांग्लादेश में तैनात राजनयिकों के परिवारों को बुलाया वापस, सुरक्षा कारणों का हवाला
भारत ने बांग्लादेश में तैनात अपने राजनयिकों के परिवारों को सुरक्षा कारणों से वापस बुलाया। ढाका में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने यह एहतियाती कदम उठाया।
- Advertisement -
अमेरिका को जे.डी. वेंस ने दी खुशखबरी, व्हाइट हाउस ने कहा – “इतिहास का सबसे परिवार-समर्थक प्रशासन!”
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी ऊषा वेंस जुलाई में चौथे बच्चे का स्वागत करेंगे। व्हाइट हाउस ने दी बधाई, जानें पूरी जानकारी।
नेपाल में आम चुनाव से पहले हलचल तेज, कार्यवाहक पीएम सुशीला कार्की की सरकार से चार मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
नेपाल आम चुनाव 2026 से पहले कार्यवाहक पीएम सुशीला कार्की की सरकार को झटका, चार मंत्रियों ने चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया। 5 मार्च को होंगे आम चुनाव।
स्पेन में भीषण रेल हादसा: 40 की मौत, 43 लापता, देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 40 लोगों की मौत, 43 लापता। हादसे के बाद तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, रेल सेवाएं बाधित।
पाकिस्तान की नई साजिश बेनकाब: तिराह घाटी में ISI ने बनाया लश्कर-ISKP का ज्वाइंट हेडक्वार्टर, भारत में बड़े आतंकी हमले की तैयारी
ISI ने पाकिस्तान की तिराह घाटी में लश्कर-ए-तैयबा और इस्लामिक स्टेट (ISKP) का ज्वाइंट हेडक्वार्टर बनाया है। भारत में 12 फिदायीन आतंकियों की फौज तैयार कर हमला कराने की साजिश रची जा रही है।
- Advertisement -
दावोस 2026 में यूपी ने ₹9,750 करोड़ के निवेश करार किए, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और रक्षा क्षेत्र को नई रफ्तार
दावोस 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने ₹9,750 करोड़ के निवेश करार किए। स्वच्छ ऊर्जा, एआई, रक्षा विनिर्माण और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में नए प्रोजेक्ट्स पर सहमति बनी।
‘ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया’ — ट्रंप ने खामेनेई शासन खत्म करने की मांग की, बोले- हिंसा पर टिका है ईरान...
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का शासन खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया है और देश हिंसा पर चल रहा है।
‘भारत में AI पर क्यों खर्च करे US?’ – ट्रंप सलाहकार नवारो का भारत पर तीखा हमला, MEA ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीनियर बिजनेस एडवाइजर पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत पर तीखे हमले किए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिकी लोग भारत में AI सेवाओं के लिए क्यों पैसे दे रहे हैं. उन्होंने भारत के रूसी तेल आयात तथा व्यापार नीतियों की कड़ी आलोचना की. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर गतिरोध है और ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50% टैरिफ लगा रखे हैं.अमेरिकी को AI के लिए भारत को पैसे नहीं देने चाहिएपीटर नवारो ने पूर्व व्हाइट हाउस मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन के साथ 'रियल अमेरिका वॉइस' पर दिए इंटरव्यू में कहा, 'अमेरिकी AI के लिए क्यों पैसे दे रहे हैं? ChatGPT अमेरिकी धरती पर चलता है और अमेरिकी बिजली का इस्तेमाल करता है, जबकि भारत, चीन और दुनिया भर के बड़े यूजर्स को सेवा देता है.'उन्होंने AI इंफ्रास्ट्रक्चर (डेटा सेंटर्स) को अगला बड़ा मुद्दा बताया और कहा कि इसे भी संबोधित किया जाएगा.भारत टैरिफ का महाराजा है: नवारोनवारो ने भारत को 'टैरिफ का महाराजा' कहा और दावा किया कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला प्रमुख देश है. उन्होंने पुरानी टिप्पणियों को दोहराया कि भारत रूसी तेल आयात से 'खून का पैसा' कमा रहा है, जो रूस की यूक्रेन युद्ध मशीन को फंड कर रहा है. उन्होंने भारत को 'क्रेमलिन का लॉन्ड्रोमैट' कहा और यूक्रेन युद्ध को 'मोदी का युद्ध' तक कहा था.इसके अलावा, नवारो ने अमेरिकी कृषि भूमि की खरीद पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि विदेशी संस्थाएं अमेरिकी खेती की जमीन को असल कीमत से 10 गुना ज्यादा दाम पर खरीद रही हैं, जिससे अमेरिका में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़ सकती है.ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगायानवारो के ये बयान ऐसे समय आए हैं जब ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल खरीद जारी रखने के कारण भारत पर 50% टैरिफ लगा रखे हैं. दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत रुकी हुई है. भारत रूस से छूट पर तेल खरीदता रहा है, जो 2019-20 में 1.7% से बढ़कर 2024-25 में 35% हो गया है. भारत इसे ऊर्जा सुरक्षा का मामला बताता है और कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध नहीं तोड़ रहा.नवारो ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही कड़े टैरिफ नीति के समर्थक रहे हैं. वे चीन पर टैरिफ लगाने में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं. भारत पर उनकी पुरानी टिप्पणियां भी विवादास्पद रही हैं, जैसे 2025 में 'ब्राह्मण' एनोलॉजी का इस्तेमाल, जिसकी भारत ने कड़ी निंदा की थी.नवारो के बयान पर भारत ने क्या प्रतिक्रिया दी?विदेश मंत्रालय ने नवारो की टिप्पणियों को 'अस्वीकार्य' और 'गलत जानकारी' वाला बताया. MEA ने कहा कि ऐसी बातें आपसी सम्मान को कमजोर करती हैं और भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई को नहीं दिखातीं. भारत ने हमेशा कहा है कि रूसी तेल खरीद ऊर्जा सुरक्षा के लिए है और यह कानूनी है.
ऑस्ट्रिया में तीन हिमस्खलनों में आठ लोगों की मौत, हालात अब भी खतरनाक
ऑस्ट्रिया हिमस्खलन: ऑस्ट्रिया के आल्प्स में लगातार तीन हिमस्खलनों में आठ लोगों की मौत, कई घायल। साल्ज़बर्ग और स्टायरिया में सबसे भीषण हादसे। हालात अब भी खतरनाक।
- Advertisement -
बांग्लादेश में हिंदू केले व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को किया गिरफ्तार
बांग्लादेश के गाजीपुर में हिंदू केले व्यवसायी लिटन चंद्र घोष की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। केले को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कुर्दों के हटने के बाद सीरियाई सेना अलेप्पो के पूर्वी इलाकों में दाखिल हो गई है
कुर्द नेतृत्व वाली सेनाओं के हटने के बाद सीरियाई सेना ने अलेप्पो के पूर्वी इलाकों पर पूर्ण कब्जा कर लिया है। डेर हाफ़र और जर्राह एयरबेस पर नियंत्रण से दमिश्क को मिली बड़ी रणनीतिक सफलता।
तेहरान से लौटे भारतीयों का खुलासा: “वहां इंटरनेट बंद था, पर जो देखा उसने चौंका दिया…” | जानिए ईरान के अंदर क्या चल रहा...
ईरान में तीन हफ्तों से विरोध प्रदर्शन, इंटरनेट बंद — लेकिन तेहरान से लौटे भारतीयों ने जो बताया, उसने सबको चौंका दिया। जानिए ईरान में अंदर क्या हो रहा है।
- Advertisement -
- Advertisement -
ताजा खबरें
- Advertisement -
- Advertisement -



