रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 22 मई (वब वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.24 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.29 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.31 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.63 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,874.54 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles