मिडिल ईस्ट तनाव का असर: कमर्शियल गैस 993 रुपये महंगी, दिल्ली में कीमत 3071 रुपये पार

नई दिल्ली, 04 मई (वेब वार्ता)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में तेजी का असर अब देश के ईंधन दामों पर भी दिखने लगा है। 1 मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद राजधानी में इसकी कीमत बढ़कर 3071.50 रुपये तक पहुंच गई है।

हालांकि आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की लागत में बढ़ोतरी होगी, जिसका असर आम ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। इससे पहले अप्रैल में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 196 रुपये बढ़ाई गई थी, जबकि मार्च में दो बार कीमतों में इजाफा हुआ था।

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए थोक डीजल और विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि की गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो आने वाले समय में अन्य ईंधनों की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए घरेलू ईंधन की कीमतों को स्थिर बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

आज LPG सिलेंडर की कीमत

शहरघरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली913.0 रुपये3071.5 रुपये
मुंबई912.5 रुपये3024.0 रुपये
कोलकाता939.0 रुपये3202.5 रुपये
चेन्नई928.5 रुपये3237.0 रुपये
बेंगलुरु915.5 रुपये3152.0 रुपये
भोपाल918.5 रुपये3077.0 रुपये
भुवनेश्वर939.0 रुपये3238.5 रुपये
जयपुर916.5 रुपये 3099.0 रुपये
लखनऊ950.5 रुपये 3194.0 रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles