कानपुर में यूरोगायनेकोलॉजी लाइव सर्जिकल कार्यशाला का सफल आयोजन

-हरी शंकर शर्मा

कानपुर, 08 मई (वेब वार्ता)। इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी (आईएमएस), कानपुर मेनोपॉज सोसाइटी (केएमएस) एवं जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “यूरोगायनेकोलॉजी वर्कशॉप 2026-27” का आयोजन जच्चा बच्चा अस्पताल की ओटी में मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ संजय काला की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सम्मिलत देश के सुप्रसिद्ध यूरोगायनी विशेषज्ञ डॉ. हारा पटनायक (कटक, ओडिशा )एवं डॉ. विनीत मिश्रा ( अहमदाबाद , गुजरात ) ने विभिन्न जटिल यूरोगायनी प्रक्रियाओं का लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं व्याख्यान प्रस्तुत किया।

आईएमएस राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधा शर्मा, महासचिव डॉ. ज्योति जायसवाल तथा यूरोगायनेक कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. अंजुला सहाय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि इस कार्यशाला ने चिकित्सकों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को यूरोगायनेकोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की तथा उनके ज्ञान एवं कौशल को समृद्ध किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में लगभग 150 चिकित्सकों, रेजिडेंट्स एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के मुख्य रूप में उप प्राचार्या डॉ. रिचा गिरी डॉ. किरण पाण्डेय (अध्यक्ष, केएमएस), डॉ. रेनू गुप्ता (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष), डॉ.शैली अग्रवाल (सचिव, केएमएस), डॉ. दिव्या त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष, केएमएस) एवं डॉ. पविका लाल (संयुक्त सचिव, केएमएस), डॉ दिव्या द्विवेदी, मीडिया प्रभारी डॉ सीमा द्विवेदी एवं डॉ नीना गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles