-

कर्मों का प्रतिघात

— डॉ. सत्यवान ‘सौरभ’

दूजों के घर आग जो, लगा रहे दिन-रात।

प्रकृति चुकाती ब्याज से, कर्मों का प्रतिघात॥

औरों के आँगन में जो, बोते काँटे रोज़।

उनके हिस्से भी कहाँ, खिलते सुख के भोज॥

परपीड़ा के बीज से, उगते नहीं गुलाब।

कर्म लौटकर एक दिन, देते स्वयं हिसाब॥

दूजों की बस्ती जला, जो समझे खुद वीर।

वक्त उसी के द्वार पर, लिखता नई लकीर॥

जो दूजों के घाव पर, छिड़कें हैं अंगार।

समय उन्हीं के द्वार पर, करता लौट प्रहार॥

प्रकृति न लेती पक्ष है, रखती सबका लेख।

जैसा बोया कर्म है, वैसा मिलता देख॥

दूजों की खुशियाँ जला, जो पाते संतोष।

वक्त उन्हीं के भाग्य में, लिखता अपना रोष॥

आग लगाकर दूसरों, हँसते जो दिन-रात।

कालिख उनके द्वार पर, लिखती उनकी बात॥

कर्म किसी के भी कभी, जाते नहीं निठार।

लौट हवाओं संग वे, करते हैं प्रतिकार॥

जो बोते हैं द्वेष को, पाते वही संताप।

प्रकृति सभी के कर्म का, रखती सदा हिसाब॥

औरों के आँगन जले, अपना महल निहार।

समय बदलता चाल जब, बचे नहीं अहंकार॥

LATEST POSTS

प्रदूषण पर सुप्रीम की राज्य सरकारों पर लाल आंख

*सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल पर्यावरण संरक्षण के लिए जवाबदेही और ठोस कार्रवाई जरूरी**कांतिलाल मांडोत*प्रदूषण आज देश के सामने...

विशेष संपादकीय | साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल अर्थव्यवस्था

डिजिटल धोखाधड़ी का बढ़ता जाल- डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’डिजिटल क्रांति ने भारत की अर्थव्यवस्था, बैंकिंग व्यवस्था और नागरिक जीवन को नई गति दी है। आज मोबाइल...

जब संविधान की रक्षा ‘अगली सुनवाई’ पर टल जाए, तो लोकतंत्र कौन बचाएगा?

-सचिन कुमार गौतमदेश में लोकतंत्र को कमजोर करने और संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा को चुनौती देने की आशंकाओं के बीच लोग बार-बार न्यायपालिका की ओर...