सोनीपत, रजनीकांत चौधरी, (वेबवार्ता)। सोनीपत नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। यही नही शहर के साथ-साथ सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में शामिल प्रत्येक गांव में एक समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। यह बात बुधवार को ककरोई, फाजिलपुर, लहराड़ा, रघुवीर दल, निरंकारी भवन, शाहपुर तुर्क, कालूपुर, शिव कॉलोनी, पटेल नगर, दहिया कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, छोटी मस्जिद, वैक्शन कॉलोनी, विशाल नगर, इंद्रपुरी, आदर्श नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान नेd कही। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अब तक नगर निगम क्षेत्र में सिर्फ बदहाली और भ्रष्टाचार ही फैसला हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में शामिल गांवों के संसाधनों का इस्तेमाल तो किया, लेकिन बदले में ग्रामीणों की सिर्फ अनदेखी झेलनी पड़ी। कमल दीवान ने कहा कि उनके पिता जी ने जीवनभर लोगों की सेवा की थी। इसी सेवा भाव से वे भी अब राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जनता की हर समस्या को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने लोगों का आह्वान किया कि आगामी 2 मार्च को हाथ के चुनाव चिन्ह पर वोट डालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए गए इस संघर्ष में उनका साथ दे। भाजपा पर तीखा वार करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग वोट मांगने के लिए समाज के बीच पहुंच रहे हैं, उन लोगों ने दस साल में सोनीपत की जनता के लिए कुछ नही किया। लोग आज भी सीवरेज जाम, पानी निकासी , पेयजल किल्लत जैसी समस्याओं से संघर्ष कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मेघा दीवान ने इंडियन कालोनी, गढ़ी घसीटा, सेक्टर 23, मयूर विहार, देवनगर, लहराड़ा, पंचम नगर आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर अभियान चलाते हुए लोगों से अपील की कि सोनीपत नगर निगम को बदहाल करने वाले लोगों को वोट की चोट से जनता की ताकत दिखाए। मेघा दीवान ने कहा कि जनता चुनाव से पहले भाजपा के किए गए खोखले वायदों को अच्छी तरह से समझ गई है। जनता का आशीर्वाद मिला तो सोनीपत नगर निगम को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया जाएगा। जनसभाओं और डोर टू डोर अभियान के दौरान हरियाणा कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद धर्मपाल मालिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक जयवीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पंवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, जयभगवान अंतिल, सुरेंदर शर्मा पूर्व HPSC सदस्य, अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, देवेंद्र शर्मा पूर्व युवा विधानसभा अध्यक्ष, अनंत दहिया, रणजीत कौशिक, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, अमनदीप शर्मा, प्रेम रेलन, प्रेम नारायण गुप्ता, सतबीर निर्माण, नीलकंठ मुखीजा, मनोज बागड़ी, मनोज रिढ़ाऊ, करमबीर सरोहा, रामकरण जांगड़ा, मनीष सैनी, रवि कपूर, पवन बंसल, पवन गोयल, नीरज देशवाल, संतोष गुलिया, कमला मलिक, रजनी किराड़, रेखा राणा, निर्मला पांचाल, कलावती पांचाल, दयानंद बाल्मीकि, कुलदीप देशवाल, राजमल चहल, कुलदीप गंगाना, हरिप्रकाश मंडल, राकेश सौदा, अनुज छाबड़ा, सरदार इंदरपाल, प्रेम भूटानी, कुलदीप सोलंकी, रवींद्र मालिक, ऋतुराज प्रधान, रवि मेहरा, महावीर टोंक, नरेश अरोड़ा, संजय वधावन, गुलाब जांगड़ा, बंसी कुंडू, जयभगवान जैन, प्रदीप गोयल, नरेंद्र गोयल, संदीप गिरधर, पवन गर्ग, मुकेश पन्नालाल, हरीश आंतिल, समुद्र हुडा, राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश चोपड़ा, दिलबाग तूर, पवन सिंहमार, सूरज जैन, राजीव गर्ग, साहिल मित्तल, अनिल गोयल, अशोक छाबड़ा, राजेन्द्र छाबड़ा, आशीष दुआ, प्रेम रेलन, के०सी० बत्रा, विपिन दुआ, रमन चड्ढा, राहुल हसीजा, सुभाष सरासर, ऋतिक वर्मा, कपिल खन्ना, विजय दहिया, मौजूदा पार्षद, पूर्व पार्षद, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शहर के साथ-साथ नगर निगम क्षेत्र में शामिल हर गांव में होगा समान विकास: कमल दीवान
हमारे बारें में
वेब वार्ता समाचार एजेंसी
संपादक: सईद अहमद
पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096
फोन नंबर: 8587018587
ईमेल: webvarta@gmail.com